फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन कॉलेज में मिला  घायल बारहासिंहा, मौत

Sat, 07 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
वन्य जीव - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जंगल से भटकर एक बारहसिंहा एसएन कॉलेज पहुंच गया। कुत्तों द्वारा दौड़ाने एवं दीवारों से कूदने से घायल होने की सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से वन्यजीवों के शहर एवं इसके आसपास क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। शनिवार को सुबह एक बारहा सिंहा एसएन इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंच गया। यहां कुत्तों द्वारा दौड़ने पर वह बचने को झाड़ियों में घुसकर एवं दीवारों से कूदने पर घायल हो गया। इसकी सूचना किसी ने वनविभाग को दी। इस डिप्टी रेंजर दीनानाथ टीम के साथ पहुंचे। उधर, पर्यावरणविद टीएच खान भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने प्रयास कर घायल बारहासिंहे को पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए पशु चिकित्सालय लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बारहासिंहा की मौत पर वनविभाग ने उसको ललौरीखेड़ा पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें