एबीआरसी वासुदेव यादव, ओमप्रकाश, देवेश कुमार और रईस अहमद को निरीक्षण में बिहारीपुर, कंबोजनगर का जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी स्कूल, पिपरिया करम का जूनियर हाईस्कूल निरीक्षण में बंद मिला। तीन अनुदेशक और दो सहायक अध्यापक गैरहाजिर मिले। अधिकारियों ने कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
एबीआरसी वासुदेव यादव ने बताया कि उन्होंने लालपुर, बिहारीपुर, बैजूनगर के स्कूलों का निरीक्षण किया। बिहारीपुर जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक कन्हैया लाल, शवाना बी गैरहाजिर मिली। निरीक्षण के समय अनुदेशक नीतू सिंह पहुंचीं। एबीआरसी ओमप्रकाश ने शिवनगर, इटौरिया के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल, ग्रांट नंबर दो के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इटौरिया के जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक विजय सिंह, सहायक अध्यापक विपिन शुक्ला गैरहाजिर मिले। रईस अहमद ने बानगंज के प्राथमिक और जूनियर, विधिपुर के प्राथमिक, मुडिया नौगवा के प्राथमिक और पिंडरा के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक स्कूल बानगंज 8.10 बजे बंद मिला। सवा आठ बजे के बाद शिक्षा मित्र सुमन सैनी स्कूल पहुंची। जूनियर हाईस्कूल भी निरीक्षण के समय बंद मिला। हालांकि निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक मेवाराम स्कूल पहुंचे। देवेश कुमार ने पिपरिया करम के प्राथमिक और जूनियर, पचपेड़ा गढ़ा, नदहा के प्राथमिक और जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया। पिपरिया करम के दोनों स्कूल निरीक्षण में बंद मिले। प्राथमिक स्कूल सिसैया में शिक्षिका रंजीता गैरहाजिर मिली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति सहित खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।