फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची से नहीं एसएमएस से होगी गन्ना तौल

Mon, 11 Jul 2016 11:43 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। आगामी सीजन में गन्ना पर्ची खो जाने अथवा खराब हो जाने पर उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। विभाग से मोबाइल पर मिले मेसेज पर भी गन्ने की तौल की जाएगी। यह जानकारी जिले के दौरे पर आए संयुक्त गन्ना निदेशक डॉ. वीबी सिंह ने दी।
विज्ञापन

गन्ना सर्वे के बाद इन दिनों सट्टा प्रदर्शन, किसान गोष्ठी एवं कृषक मित्र क्लबों का गठन चल रहा है। इसके निरीक्षण को संयुक्त गन्ना निदेशक डॉ. वीबी सिंह को बरेली मंडल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंडल के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान सोमवार को वह पीलीभीत पहुंच। अधकटा नजारा सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया और बिशनपुर में गोष्ठी की। इसके बाद डीसीओ कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि विभाग को हाईटेक किया जा रहा है। इसके तहत इस बार सर्वे की सूचनाएं भी व्हाट्सअप के माध्यम से प्रतिदिन प्राप्त की गईं। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी के निर्देश पर जागरूक कर अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद क्षेत्रफल कम होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केवल पेड़ी का क्षेत्रफल घटा है जबकि पौधे का क्षेत्रफल बढ़ा है। आने वाले दो वर्षों में इसका असर दिखेगा। उन्होंने बताया कि आगामी सीजन में गन्ना किसानों को पर्ची के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंप्यूटर से पर्ची जारी होने के साथ ही मोबाइल पर एसएमएस से भी सूचना मिलेगी और इसी एसएमएस के माध्यम से ही तौल कराई जाएगी। इसे पर्ची छिनने, खो जाने अथवा नष्ट होने की समस्या नहीं रहेगी साथ ही गन्ना माफियों पर भी अंकुश लगेगी। उन्होंने बताया इसके लिए सभी गन्ना मिलों को भी अपना एसआई सिस्टम (शुगरकेन इंफारमेंशन सिस्टम) दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें