फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना लौटने लगे श्रद्धालु

Mon, 11 Jul 2016 11:42 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पंद्रह सदस्यीय जत्था बगैर दर्शन किए बैरंग हो गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु सोमवार को करीब डेढ़ सौ किलोमीटर पीछे लौटकर कटरा पहुंच गए। मंगलवार को माता वैष्णोदेवी के दर्शनकर श्रद्धालु घर के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ के दर्शन को पांच जुलाई को नगर से पंद्रह सदस्यीय जत्था रवाना हुआ था। जम्मू कश्मीर में भड़की हिंसा पर जत्थे को रास्ते में पटनी टॉप पर ही रोक दिया गया था। कुछ दिन तक हालात सामान्य न होने आदि की जानकारी पर जत्था बैरंग घर को वहां से रवाना हो गया। सोमवार को जत्था में शामिल नगर निवासी संजय कठेरिया ने बताया कि सोमवार की शाम को वे लोग वापस कटरा आ गए हैं। मंगलवार को माता वैष्णोदेेवी के दर्शन करने के बाद घरों को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा सोमवार को चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। रास्ते में फंसे तीर्थ यात्रियों को निकालने का कार्य जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें