फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्मार्ट मीटर बने मुसीबत, बिल में गड़बड़ी से उपभोक्ताओं की नींद उड़ी

Fri, 23 Jan 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्मार्ट मीटर के स्मार्ट काम की हकीकत यह है कि तीन हजार की जगह पर 30 हजार रुपये तक का बिल उपभोक्ताओं के पास पहुंच रहा है। बिजली का उपयोग न होने पर भी हजारों रुपये का बिल उपभोक्ताओं की मुसीबत बन गया है। हाल यह है कि 80 प्रतिशत शिकायतें स्मार्ट मीटर से निकले बिल में आ रहे अंतर से संबंधित पहुंच रही हैं। बिल गड़बड़ी की शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंच रहे उपभोक्ताओं को सिर्फ इधर से उधर दौड़ाया ही जा रहा है। यही वजह है कि जिले में स्मार्ट मीटर का विरोध और उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बेहतर बिजली आपूर्ति और जर्जर तारों को बदलने के लिए रीवैंप योजना के तहत काम कराया जा रहा है। इस योजना में पुराने मीटर की जगह पर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम भी हो रहा है। दावा किया गया था कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता स्वयं ही अपने आप खर्च की गई बिजली सहित अन्य जानकारी हासिल कर सकेंगे। मगर, स्मार्ट मीटर ने अधिकांश उपभोक्ताओं की नींद ही उड़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनका बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। शिकायत के बाद भी उन्हें विभाग के चक्कर काटने हो रहे हैं।
जिले में बढ़ रहा स्मार्ट मीटर का विरोध
स्मार्ट मीटर से बिल में गड़बड़ी और अफसरों के स्तर से समस्या का समाधान न होने से इसका विरोध बढ़ता जा रहा है। चार दिन पहले शहर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मचारियों और व्यापारियों में जमकर बहस हुई। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में हुई वार्ता में विभाग और व्यापारियों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। वहीं पूरनपुर में भी व्यापारी और उपभोक्ता स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने के अभियान को रोकना पड़ा है।
विज्ञापन


50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर लग चुके स्मार्ट मीटर
जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेज गति से चल रहा है। शहर से लेकर देहात तक इसका काम किया जा रहा है। शहर में करीब 20 और देहात में 30 हजार उपभोक्ताओं के घर व प्रतिष्ठान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। मीटर लगने के बाद आ रही बिल में गड़बड़ी से उपभोक्ताओं में रोष भी बढ़ रहा है।

तीन माह में आ गया 30 हजार का बिल
फोटो: 02
तीन माह पूर्व घर का बिल जमा किया था। इसके बाद बिल घर नहीं पहुंचा। जानकारी करने पर पता चला कि 30 हजार रुपये बिल हो गया है। अब संशोधन के लिए यहां-वहां चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुन ही नहीं रहा है।- तसलीम, दलेलगंज।

खाली था घर, बिल हो गया 25 हजार
फोटो: 03
परिवार के साथ ही बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। करीब छह माह पूर्व बिजली का बिल जमा किया था। इसके बाद भी पुराना बिल चढ़कर करीब 25 हजार रुपये का बिल दिख रहा है। घर पर बिजली का प्रयोग ही नहीं हो रहा है। इस गड़बड़ी को दूर भी नहीं किया जा रहा।- बुद्धसेन।
हजारों में पहुंच गया बिल, अफसर नहीं रहे सुन
फोटो: 04
स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके घर का बिल सैंकड़ों की जगह हजारों रुपये में पहुंच गया है। जानकारी पर बिजली विभाग के अफसर कोई जवाब नहीं देते है। कई बार चक्कर लगा चुके हैं।- अजय कुमार

फोटो: 05
बिजली बिल समय से नहीं आ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल काफी बढ़ गया है। ऐसे में कई महीनों का बिल होने पर जमा करने में परेशानी हो रही है।- नन्हें लाल।

वर्जन
स्मार्ट मीटर में कुछ दिक्कतें आई थीं। इस वजह से समस्या कुछ रही है। विभागीय टीम की ओर से मीटरों को भी चेक किया गया है। इसमें स्थिति सामान्य मिली है। अगर कहीं कुछ ऐसा है, तो इसे दिखवाया जाएगा।- आशीष यादव, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें