फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्मार्ट मीटर ने आरईएस कार्यालय को दिया झटका, बकाया बिल पर कटा बिजली कनेक्शन

Wed, 08 Apr 2026 10:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आरईएस कार्यालय का बिजली कनेक्शन कटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पीलीभीत में एक लाख रुपये से अधिक बिल बकाया होने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग(आरईएस) कार्यालय का प्रीपेड मीटर से कनेक्शन कट गया। बिजली बिल जमा न होने से कार्यालय में सात दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। किराये के जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बिजली के स्मार्ट मीटर ने सरकारी कार्यालयों को भी झटका देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरईएस कार्यालय पर एक लाख से अधिक का बिल बकाया था। बिल भुगतान के लिए विभाग ने मार्च के अंतिम दिनों में मुख्यालय डिमांड भेजी थी। 

धनराशि न मिलने से बिल जमा नहीं हो सका। करीब एक सप्ताह पहले कार्यालय की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से कर्मचारी गर्मी में बिना पंखे के काम करने को मजबूर हैं। एक्सईएन सतीश ने बताया कि बिजली बिल के लिए बजट की मांग की गई है। किराये पर जेनरेटर लेकर काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें