फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में महिला को कोबरा ने डसा, सांप को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचे परिजन; डॉक्टर रह गए हैरान

Wed, 08 Apr 2026 06:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया। उसके परिजनों ने सर्प मित्र की मदद से उस सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
डॉक्टर की मेज पर रखे डिब्बे में बंद सांप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को घर में झाड़ू लगाते समय महिला को सांप ने डस लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। उसके परिजनों ने सर्प मित्र की मदद से सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद महिला और डिब्बे में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने तुरंत महिला का उपचार शुरू किया और उसे एंटीवेनम देकर उसकी जान बचाई। महिला को डसने वाला सांप कोबरा बताया गया है। उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मदरिया गंगादेई में सुबह करीब आठ बजे घर के आंगन में महिला सफाई कर रही थी। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले कोबरा सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। अचानक चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र रामकैलाश ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। 

परिजन महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए और साथ में सांप भी ले आए। अस्पताल में सांप होने की खबर से लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। परिजनों ने सर्पदंश के बारे में बताया तो डॉक्टरों ने महिला को तुरंत एंटीवेनम दिया, जिससे उसकी जान बच गई। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें