फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजहित के कार्यों में सहयोग करने का लिया संकल्प

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव का आयोजन गोयना में हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई का 159वां बलिदान दिवस मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद सदस्यों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कोरी समाज द्वारा गठित बाबा श्री अयोध्या दासजी समाधि पुनरोद्धार समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष नत्थूलाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेनापति के रूप में तैनात रही झलकारी बाई ने अपने युद्ध कौशल से दुश्मनों का मुकाबला किया देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि समाज की बुराई को दूर करने की जरूरत है। इसके लिए सभी ने सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व सभी ने झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बिहारीलाल, हरस्वरूप, सुनीता कुमारी, रेखा, कमला, मदनलाल, अशोक कुमार, कुंवरसेन, जितेंद्र कुमार, रामऔतार, झाझनलाल, ढाकनलाल, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, भवानी शंकर, नन्हें बाबू, ओमप्रकाश, डॉ. उमाशंकर, रामदास, सुखराम, श्रीराम, भगवानदास, अनिल, कृष्ण कुमार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें