फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह निलंबित पंचायत  सफाई कर्मी बहाल

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी समय से निलंबित चल रहे छह पंचायत सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने जांच रिपोर्ट मिलने पर बहाल कर दिया, जबकि कुछ की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। बहाल होने से सफाई कर्मियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गांव में सफाई न मिलने अथवा निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलने पर करीब एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी पिछले काफी समय से निलंबित चल रहे थे और जांच होने का बहाना बनाकर उनकी कार्रवाई को लंबित कर दिया गया था। डीएम के आदेश पर पिछले सप्ताह चार्ज लेने के बाद डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने सफाई कर्मचारियों की पत्रावली और निलंबित सफाई कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट तलब की। इस पर विभिन्न ब्लाकों से छह की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने सभी छह पंचायत सफाई कर्मियों क्रमश: ईटारोडा के रजनीश कुमार, गौहनिया की समता देवी, खरूआ की राजरानी, हरदीडेगा के वीरेंद्र कुमार, डगा के राजीव कुमार और टांडा बिजैसी के राजेश कुमार को बहाल कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि जिन सफाई कर्मचारियों की रिपोर्ट मिल गई थी उन्हें बहाल कर दिया गया है। शेष की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें