फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
शहर समेत जिले में बुधवार सुबह कई स्थानों पर बारिश हुई। कुछ देर तक तो बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन बाद में उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई, लेकिन ज्यादा देर नहीं हुई। मामूली बारिश से उमस में इजाफा हो गया। बारिश के बात दिन भर सूरज की आंखमिचौनी चलती रही, लेकिन फिर बारिश नहीं हुई। 
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ देर के लिए लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बाद में पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर में बुधवार सुबह करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से गर्मी से त्रस्त लोगों ने राहत महसूस की। बारिश से डाकखाना रोड, बाट-माप कार्यालय, ब्लाक, बिजली उपकेंद्र और कृषि उपसंभाग कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया। डाकखाना रोड पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल सकी। बारिश से गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। धान की रोपाई में भी किसानों को मदद मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें