फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानदेय मांगते-मांगते हो गई सेवानिवृत्त छह कर्मचारियों की मौत, नहीं पसीजे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील कार्यालय के 55 कर्मचारियों को नौ साल बाद भी कृषि गणना का मानदेय नहीं मिल सका है। इनमें से 24 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिनमें छह कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है। मानदेय का पैसा पिछले वर्ष से तहसील के नजारत कार्यालय की शोभा बढ़ रहा है। बावजूद न अधिकारी पसीजे हैं और न भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय के अभिलेखों के अनुसार तहसील के 55 कर्मचारियों ने वर्ष 2015-16 मेंं तहसील क्षेत्र के 472 गांवों में कृषि गणना की थी। शासनादेश के अनुसार एक गांव की कृषि गणना करने पर गणना करने वाले कर्मचारी को एक हजार रुपया मिलता है।
नियमानुसार गणना पूरी होते ही कर्मचारियों को मानदेय मिल जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय हीला-हवाली से अब तक मानदेय नही मिल पाया। मानदेय मांगते-मांगते 55 में से 25 कर्मचारी अलग-अलग तिथियोंं में सेवानिवृत्त हो गए तो इनमें रामबहादुर, रामपाल पाठक, रामेश्वर दयाल, रिजवान मोहम्मद, अशर्फी लाल और दीनानाथ की मृत्यु भी हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला मुख्यालय से मानदेय की राशि 4.72 लाख रुपया पांच नवंबर 2023 को तहसील कार्यालय के नजारत अनुभाग में आ चुकी है। बावजूद इसके भुगतान नही किया गया है।
कृषि गणना करने वाले 55 में से जो 30 कर्मचारी अब भी सेवा में हैं, लेकिन उन्हें आज भी मानदेय का इंतजार है। वहीं सेवानिवृत्त 19 कर्मचारी अब भी तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। (संवाद)




कई वर्षों से लगा रहे चक्कर : जानकी
जिन कर्मचारियों का मानदेय लंबित है। उनका नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक जानकी प्रसाद गंगवार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से संपूर्ण समाधान दिवस और अन्य कार्य दिवसों में संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं, मगर कोई नतीजा नहीं निकला है। जानकी प्रसाद का कहना है कि अधिकारी या तो मानदेय दें या फिर मना कर दें। जिससे वह चक्कर लगाना बंद कर दें।

वर्ष 2015-16 में कृषि गणना करने वाले कर्मचारियों को मानदेय वितरित किए जाने संबंधी कार्रवाई अंतिम चरण में चल रही है। बहुत जल्द मानदेय दे दिया जाएगा। दिवंगत कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

-करम सिंह, तहसीलदार बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें