फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकसित भारत जिला चैलेंज में छह प्रतिभागियों ने मारी बाजी

Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विकसित भारत जिला चैलेंज कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से विकास भवन सभागार में मंगलवार को विकसित भारत जिला चैलेंज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तृतीय चरण में द्वितीय चरण की निबंध प्रतियोगिता में सफल रहे चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का विषय ''जनसांख्यिकीय लाभांश एवं मानव पूंजी विकास'' रहा। इसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचार, तार्किक दृष्टिकोण और प्रस्तुतीकरण क्षमता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों का मूल्यांकन जिला विकास अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर किया। निर्णायक मंडल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीसलपुर के प्रोफेसर विकास प्रधान, उपाधि महाविद्यालय के प्रोफेसर जेएन मिश्रा तथा रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर रविन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उपरांत राम्या सक्सेना, अनुष्का जौहरी, अमन प्रजापति, आराधना शर्मा, हिदा अंसारी एवं सामिया कुलसुम ने शीर्ष छह स्थान हासिल किए। इन सभी प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अब ये सभी प्रतिभागी राज्य स्तर पर जनपद पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें