फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिकअप में बेरहमी से भरी गई थीं छह भैंस, वाहन सीज

Fri, 12 Dec 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। शारदा सागर डैम की ओर जा रही पशुओं से भरी पिकअप को माधोटांडा पुलिस ने पकड़ लिया। इसमें छह भैंसों को बेरहमी से ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन सीज कर दिया। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार को वह चौकी रमनगरा क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिली कि ग्राम पुरैना में एक पिकअप में भैंसों को भरकर शारदा सागर डैम की ओर ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम धुरिया पलिया गुरुद्वारे के सामने पहुंची। जहां एक सफेद पिकअप दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
पिकअप में पांच लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अनीस उर्फ लल्ला निवासी नवदिया सुखदासपुर बताया। अन्य की पहचान रफीक, लईक अहमद, सरताज और सरफुद्दीन के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छह भैंस ठूंसकर भरी मिलीं। सभी ने स्वीकार किया कि वे आसपास के गांवों से जानवर खरीदकर बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

किराया बचाने के लिए एक ही वाहन में ठूंस दिया। वहीं, पशुपालन विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई। इसके बाद पशुओं का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें