फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांस लेने में हुई दिक्कत, सीमा पर एसआईयू इंस्पेक्टर की मौत

Tue, 20 May 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद की नेपाल सीमा पर तैनात स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) के इंस्पेक्टर परमानंद गौतम (50) की सोमवार रात मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद माधोटांडा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी के बाद परिजन पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हो गए। एसआईयू इंस्पेक्टर परमानंद गौतम मूल रूप से गोरखपुर के थाना गोला क्षेत्र के जानीपुर नेवरा इलाके के रहने वाले थे। वह पिछले पांच साल से जनपद में तैनात थे। एक साल पूर्व उनका तबादला माधोटांडा थाना क्षेत्र की नेपाल सीमा पर हुआ था। रविवार रात माधोटांडा कस्बे में स्थित आवास पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पूरनपुर के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मृतक के परिजन भी पीलीभीत पहुंचे। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और सीएमओ डॉ आलोक शर्मा ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पुलिस लाइन में ले जाया गया, जहां सलामी दी गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें