फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : बूथ संख्या 339 पर लगा विशेष शिविर, छूटे मतदाताओं के भरे गए फॉर्म

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
विज्ञापन
- गणना प्रपत्र खोने से मतदाता सूची से कटे 250 नाम, शिकायत पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र में शहर के मोहल्ला मदीनाशाह बूथ संख्या-339 से लगभग 250 मतदाताओं के नाम कटने की शिकायत का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर जिम्मेदार हरकत में आए। मंगलवार को मोहल्ला मदीनाशाह में शिविर लगाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे गए। हालांकि गणना प्रपत्र न भरने के पीछे तकनीकी त्रुटि की बात सामने आई है।

शहर के मोहल्ला मदीनाशाह बूथ संख्या-339 पर दर्ज लगभग 250 मतदाताओं के एसआईआर गणना प्रपत्र ऑनलाइन नहीं हो पाए। मोहल्लेवासियों ने बारी-बारी अपने प्रपत्र भरकर तहसील में जमा कराए थे। दो दिन पहले मोहल्ले के सभासद अनस अंसारी ने सूची से मोहल्ले के लगभग 250 वोट कटे देखे तो उन्होंने बीएलओ से संपर्क किया। बीएलओ ने तहसील में फॉर्म जमा करने के बाद फॉर्म खोने की जानकारी दी। सोमवार को सभासद ने गणना प्रपत्र की प्रति संलग्न कर लिखित शिकायत संबंधित बीएलओ व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से की। डीएम ने एआरओ पीलीभीत को जांच कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को तहसीलदार अमरिया ने बूथ संख्या 339 पर शिविर लगवाकर गणना प्रपत्र भरवाकर ऑनलाइन कराए। तहसीलदार अमरिया विधेय सिंह ने बताया कि तकनीकी त्रुटि के चलते समस्या सामने आई है। दो दिन में सभी फॉर्म को एकत्र कर ऑनलाइन करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को जारी नोटिस पर आज से होगी सुनवाई
पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के समय मिले अनमैप्ड विवरण वाले करीब 67 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस की सुनवाई और इसके निस्तारण के लिए 48 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार से नोटिस पर सुनवाई शुरू हो जाएगी। एक अधिकारी को प्रतिदिन करीब 150 नोटिस पर सुनवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें