होलिका स्थलों पर नपा कराएगी लकड़ी का इंतजाम, बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय
पूरनपुर। कस्बे के होलिका स्थलों पर नगर पालिका लकड़ी भिजवाएगी। गणतंत्र दिवस पर पालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान में समारोह कराया जाएगा। इसमें विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करने वाले बच्चों, युवकों और अच्छे प्रदर्शन पर स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
यह निर्णय नगर पालिका बोर्ड की चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। पालिका के सभागार में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने पर विचार करके निर्णय लिया गया। तय हुआ कि नगर पालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान में भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने वाले स्कूली, बच्चों, युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। झांकी आदि प्रदर्शन पर स्कूलों को भी सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम अतिथि होंगे। बैठक का संचालन लेखाकार दिनेश भारती ने किया। इसमें नगर पालिका ईओ एजाज अहमद, नगर पालिका सदस्य रोहित मिश्रा, अनुज गुप्ता, मोहम्मद मियां, उर्मिला देवी, सूरज बाथम, उदित सिंह, राजो देवी, विकास गुप्ता, विनीता देवी, सौरभ सक्सेना, शाहजहां बेगम, नुसरत परवीन, मुन्नी बेगम, मोहम्मद आसिम रजा खां, नादिर रजा बरकाती, सुशील कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद