फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिमरनजीत करेंगे युवा मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
हॉकी ​खिलाड़ी सिमरनजीत सिह ।
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्वकप और ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह अब जिले के युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। निर्वाचन आयोग ने उन्हें स्वीप कार्यक्रम में जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के मझरा गांव निवासी सिमरनजीत 2016 पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 2018 में मेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की रजत पदक विजेता टीम का भी वे हिस्सा रहे। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।
जिले में स्वीप कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद वे अभियान के तहत कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं के वोट बनवाने और मतदान के के लिए प्रेरित करेंगे। सिमरनजीत सिंह फिलहाल चेन्नई में हैं। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत को स्वीप कार्यक्रम ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। अब स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना भेजकर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें