परिवार वालों के साथ सिद्धांत श्रीवास्तव।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर के सिद्धांत श्रीवास्तव ने आईआईटी एडवांस परीक्षा में 1249 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।
गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी सिद्धांत के पिता रजत श्रीवास्तव एलआईसी पीलीभीत में शाखा प्रबंधक है। उनकी माता गृहिणी है। बड़ी बहन इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी बीटेक कंप्यूटर साइंस में तीसरे वर्ष की छात्रा हैं। सिद्धांत अपने दो चचेरे भाइयों के साथ अपने चाचा रोहित श्रीवास्तव के यहां रहकर पटना स्थित कोचिंग सेंटर से तैयारी की थी। सिद्धांत ने सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। बता दें कि इनकी स्कूली शिक्षा फैजाबाद, गाजियाबाद, बीबीएल पब्लिक स्कूल बरेली एवं पटना से हुई।