बीसलपुर में आर्य समाज भवन के सामने विरोध जताते लोग । संवाद
बीसलपुर। नगर के कुछ इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला जारी है। मेन मार्केट के कुछ दुकानदारों ने बुधवार को आर्यसमाज भवन के सामने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के प्रति विरोध जताया।
दुकानदारों ने कहा कि पिछले कई दिन से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली पांच मिनट आकर 20 मिनट के लिए चली जाती है। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहता है। इस वजह से दुकानदारों को दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। विरोध जताने वालों में रामसकल यादव, नबी अहमद, सुखदेव दुबे, कुलदीप पांडेय, वसीम, रिंकू गंगवार, अशोक गंगवार आदि शामिल रहे।
इधर, मोहल्ला रामनगर के काफी लोगों ने सामूहिक रूप से बताया कि उनके मोहल्ले में मंगलवार की रात बिजली की लगातार आवाजाही होती रही। इस वजह से लोगों का सोना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी में लोग रातभर परेशान रहते हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने विद्युत उपखंड अधिकारी आरएन गुप्ता को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।