फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंडा करी बनाने से रेलवे कर्मियों ने किया इन्कार तो जीआरपी ने दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
रेलवे जंकशन पर इसी कोच में हुई घटना । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के सिपाहियों ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर बवाल किया। सिपाहियों ने अंडा करी न बनाने पर रेलवे के कर्मचारियों को पीट दिया। घटना के संबंध में रेलवे के एसएसई ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। वारदात की जानकारी एसपी और सीओ सिटी को दी गई, लेकिन देर रात तक कोई मदद नहीं मिली। बाद में सीओ के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी सिपाहियों का एल्कोहल टेस्ट नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक की है। पीलीभीत से शाहजहांपुर तक ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य करने के लिए तीन दिन पूर्व आए कर्मचारी कैंपिंग कोच में रात का भोजन बना रहे थे। इसी दौरान कोच में जीआरपी के दो सिपाही आए। दोनों शराब के नशे में धुत थे। सिपाहियों ने रेल कर्मियों से अंडा करी बनाने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि यहां सिर्फ हम अपने लिए भोजन बनाते हैं। इसके बाद सिपाही वहां से गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चले गए। थोड़ी देर बाद सिपाही जीआरपी की टीम के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए और सभी पर डंडे बरसाने लगे। जैसे-तैसे कर्मचारियों ने खुद को कोच में बंद कर बचाया। मामले की जानकारी एसपी पीलीभीत को दी गई। करीब आधे घंटे में सीओ मौके पर पहुंचे तब मामला शांत हुआ।


पीड़ित बोले, रात में शराब के नशे में धुत रहते हैं अधिकांश सिपाही

- घटना के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों को बताने के बाद भी नहीं कराई अल्कोहल की जांच

- रेलवे कर्मियों से मारपीट का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। मारपीट की घटना के बाद रेलवे के कर्मचारी खुलकर बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि रात होते ही जीआरपी के अधिकांश सिपाही शराब के नशे में धुत हो जाते हैं। जानकारी के बाद भी जिम्मेदारों के अंजाम रहने से मारपीट की घटना हुई। रात में मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को भी दर्द सुनाया गया, लेकिन सिपाहियों की अल्कोहल जांच तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आनंद कुलश्रेष्ठ मंगलवार रात की घटना बयां करते हुए भावुक हो गए। बोले, उन्होंने जीआरपी के सिपाहियों को बताया था कि वह एसएसई हैं। तीन दिन पहले ट्रैक मेंटीनेंस का काम करने आए हैं। उनका और अन्य साथियों का कहना है कि वह जबसे आए हैं तभी से शाम के वक्त अधिकांश सिपाहियों को नशे में धुत देख रहे हैं। उनका आरोप है कि शायद ही ऐसा कोई सिपाही हो जो शाम होते ही शराब के नशे में धुत न रहता हो।
आरोप है कि इसकी जानकारी सभी अधिकारियों को है। इसी वजह से जीआरपी प्रभारी को परिचय भी दिया था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। बुरी तरह लाठी डंडे चलाएं। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे शहर के पुलिस अफसर भी गंभीर नहीं दिखाई दिए। सिपाहियों के शराब के नशे में होने के बावजूद अल्कोहल की जांच नहीं कराई गई। पीड़ितों ने इस बात को उठाया भी, लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।

रेलवे जंकशन पर इसी कोच में हुई घटना । संवाद

रेलवे जंकशन पर इसी कोच में हुई घटना । संवाद

रेलवे जंकशन पर इसी कोच में हुई घटना । संवाद

रेलवे जंकशन पर इसी कोच में हुई घटना । संवाद

रेलवे जंकशन पर इसी कोच में हुई घटना । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें