फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी, मीनाक्षी और मोनिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने मंगलवार शाम दीपावली उत्सव मनाया। तुलसी पूजा और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। तुलसी रूप सज्जा में शिवानी खंडेलवाल, नृत्य में मीनाक्षी खन्ना, साड़ी रूप सज्जा में मोनिका होड़ा ने बाजी मारी। बाढ़ पीड़ितों को मोमबत्तियां और अन्य सामग्री बांटने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मोनिका होड़ा ने गणेश पूजन के साथ किया। राधारानी के भजन पर तनिष्का ने नृत्य प्रस्तुत किया। निकिता गुप्ता का ड्रेस कार्नर लोगों ने सराहा। नृत्य प्रतियोगिता में मीनाक्षी खन्ना ने पहला, आचल अग्रवाल ने दूसरा, राजविंदर ने तीसरा स्थान पाया। तुलसी रूप सज्जा में शिवानी खंडेलवाल पहले, संगीता गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। पंचुटलिटी में शशि खंडेलवाल ने बाजी मारी। साड़ी रूप सज्जा में मोनिका होड़ा पहले, रेनू सिंह दूसरे, संगीता गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दीपावली पर्व पर बाढ़ पीड़ितों को इनरव्हील क्लब ग्लोरी की ओर से शिविर लगाकर बनाई गई मोमबत्तियों और राशन बांटने का निर्णय लिया गया। संस्थापक अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ने प्रदूषण रहित दीवाली और स्वदेशी लाइट का प्रयोग करने का संदेश दिया। संचालन मोनिका गुप्ता ने किया। मिताली गुप्ता, पूनम गुप्ता, कल्पना गुप्ता, निधि वर्मा, पूनम, गीता सक्सेना, नीलम जैन आदि सदस्य थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें