कस्बा अमरिया से रवाना होता कांवड़ियो का जत्था।संवाद
अमरिया। कावड़ियों का जत्था कौशल गुप्ता, आशीष गुप्ता के नेतृत्व में गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। सोमवार को इनकी वापसी होगी और यह शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। रवानगी से पूर्व कांवड़ियों ने मंदिर पर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
इससे पहले शिव भक्तों का जत्था कस्बे के शिव मंदिर पर इकट्ठा हुआ। यहां भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद शिवभक्तों का काफिला डीजे के साथ कस्बे की गलियों से होते हुए पैदल नहर पुल से होकर रामलीला मैदान के पास पहुंचा। इस दौरान कस्बे की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। जत्थे में कमल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार गंगवार, प्रमोद गुप्ता, विक्की मौर्य, कौशल भारती, तनु गुप्ता, राकेश अरोड़ा, सागर कश्यप, शिवम कश्यप, प्रिंस अरोड़ा, रवि श्रीवास्तव, ओमकार गुप्ता, नन्हे श्रीवास्तव, वैभव आदि शामि रहे। संवाद