फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन में फंसा पेंच

Tue, 05 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में द्वितीय बैच के 1098 शिक्षामित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक पर समायोजित किया जा रहा है। इस बैच के 1098 शिक्षामित्रों में 331 को समायोजित कर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अभी 767 शिक्षामित्रों का समायोजन  होना शेष है।
विज्ञापन

वहीं जिले के परिषदीय विद्यालयों में मात्र 309 पद ही शेष बचे हैं। ऐसे में द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन में दिक्कत आएगी। हालांकि शासन ने पूर्व में 30 अप्रैल तक समायोजन की समय सीमा तय की थी, लेकिन यह अवधि बीत चुकी है और अभी तक शेष बचे शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं किया जा सका है। शिक्षामित्रों में भी इस बात को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। वे रोजाना बीएसए दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।

पदों के सापेक्ष प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों की संख्या अधिक होने की जानकारी शासन को दे दी गई है, शासन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, सभी शिक्षामित्रों का समायोजन मई के भीतर ही कर लिया जाएगा। जल्द ही विकल्प पत्र भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए

नियुक्ति पत्र के लिए शिक्षामित्रों
ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सभी शिक्षामित्रों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा।
द्वितीय बैच के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों के समायोजन प्रक्रिया की अलग-अलग तिथियों में किया जा रहा है। इसको लेकर शिक्षामित्रों में रोष है। मंगलवार को भी तमाम शिक्षामित्रों ने राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद को ज्ञापन सौंपकर एक साथ नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। इसके बाद शिक्षामित्र बीएसए दफ्तर पहुंचे और प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर के नेतृत्व में बीएसए को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में सभी शेष बचे शिक्षामित्रों को एक साथ विकल्प पत्र भरवाने व नियुक्ति पत्र देने की मांग की।
 शिक्षामित्रों ने 10 मई तक एक साथ नियुक्ति पत्र न दिए जाने पर 11 मई से बीएसए कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में भावना सिंह, गुरदिंर कौर, लक्ष्मी कटियार, मोहम्मद शोएब, वीरपाल सिंह, सोमपाल सिंह, अमित, मुन्ने अली, सतीश, नन्हेबाबू, अजदीप सिंह, अफजल, परमेश्वरी, फईम, छोटेलाल, गजेंद्र गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें