फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

Tue, 05 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को लंबित मांगों का निराकरण न होने पर लिपिकों ने काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष वासुदेव गंगवार के नेतृत्व में लिपिकों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदेश महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी लिपिकों से आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
 जिलामंत्री राजीव सिन्हा ने शुरू किए गए आंदोलन की रुपरेखा की जानकारी दी। प्रदेश कोषाध्यक्ष नाहिद खान ने कहा कि यदि लिपिक संवर्ग की मांगें नहीं मानी गई तो 18 मई से 23 मई तक पूर्ण कार्य बहिष्कार कर प्रदेश भर के सीएमओ कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप कुमार अग्रवाल, लाखन सिंह, अशोक कुमार, ज्ञानप्रकाश, दिव्या शुक्ला, सुशील कुमार, सुमित राज, पंकज सिन्हा, प्रदीप माथुर, मनोज गुप्ता, राजीव कुमार, रामकुमार सनद, सुरेंद्रपाल सिंह, शेरमोहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें