फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर के गैगंस्टर एजाज की 1.33 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के भू-माफिया और अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्रवाइयों का चाबुक पड़ना शुरू हो गया है। पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कलां के रहने वाले गैंगस्टर एजाज पुत्र उस्मान पर डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। उसकी 1.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एजाज पर थाने में तमाम मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर का भी अभियुक्त है। शासन की मंशा के अनुसार ऐसे तमाम लोगों की संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं जिन्होंने गलत तरीके से उसे अर्जित किया। प्रशासन स्तर पर ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। एजाज की ग्राम धनराघाट रोड पूरनपुर में एक दुकान है जिसका क्षेत्रफल 125.465 वर्गमीटर, इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख आंकी गई है, इसे कुर्क किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम शेरपुर कलां आवासीय भवन जिसका क्षेत्रफल 418.215 वर्गमीटर है, इसकी अनुमानित कीमत 83 लाख आंकी गई है इसे भी कुर्क करने के आदेश हैं। उसकी कुल 1.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
डीएम ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14 (1) के तहत ये आदेश जारी किए हैं। पूरनपुर एसडीएम को प्रशासक नियुक्त करते हुए एजाज की संपत्ति को जब्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के एक गैंगस्टर की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
डीएम के आदेश पर कुछ दिन पहले सदर के रहने वाले इमरान पर कार्रवाई की गई थी। उसकी 14.42 लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी। इमरान पर अमरोहा गुड़गांव व पीलीभीत में हत्या लूट डकैती व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद इसके द्वारा अपराध से इकट्ठा किए गए धन से खरीदे गए मकान को कुर्क किया गया।
कार्रवाई की सूची में कई और गैंगस्टर भी हैं शामिल
शेरपुर के मामले को मिलाकर जिले में संपत्ति कुर्क करने की दो बड़ी कार्रवाइयां हो चुकी हैं। इस फेहरिस्त में अभी कुछ और नाम भी शामिल हैं जिनपर कार्रवाई होनी है। बरखेड़ा के एक गैंगस्टर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। जिनपर जल्द कार्रवाई हो सकती है।
शेरपुर के गैंगस्टर एजाज द्वारा आपराधिक कार्यों से जुटाई गई 1.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। पूरनपुर एसडीएम को कार्रवाई के लिए आदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें