पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बरखेड़ा के मुकाबले मरौरी के मतदाता आगे रहे। मरौरी के 85 प्रतिशत बरखेड़ा के 79.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन चले मतदान में प्रारंभ के चार घंटों में मतदान की गति तेज रही जबकि दोपहर के इसकी रफ्तार सुबह के मुकाबले धीमी होती गई।
मरौरी और बरखेड़ा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। प्रथम दो घंटे यानि नौ बजे कुल 16.90 प्रतिशत मतदान हुआ जो अगले दो घंटों में बढ़कर 36.31 प्रतिशत पहुंच गया। इस प्रकार प्रथम के दो घंटों के मुकाबले दूसरे दो घंटों में 19.41 मतदान हुआ। 11 बजे से एक बजे के बीच तीसरे दो घंटों में मतदान का प्रतिशत 55.29 हो गया जो 18.98 हुआ। इसके बाद अगले दो घंटों में 16.64 और अंत के डेढ़ घंटे में मात्र 10.57 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। मतदान में दोनों ब्लाकों की तुलना करें तो मरौरी ब्लाक के मतदाता प्रारंभ ही बरखेड़ा ब्लाक के मतदाताओं से आगे रहे। सुबह नौ बजे तक मरौरी में 17.20 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बरखेड़ा में 16.60 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मतदान का यह क्रम अंत तक चलता है। मतदान समाप्ति पर मरौरी में 85 प्रतिशत और बरखेड़ा में 79.5 प्रतिशत मतदान रहा।
मतदान की स्थिति
समय मरौरी बरखेड़ा कुल
07-09 बजे 17.20 16.60 16.90
09-11 बजे 36.90 35.72 36.31
11-01 बजे 55.90 54.60 55.29
01-03 बजे 73.45 70.71 71.93
03- अंत तक 85.00 79.50 82.50