फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा का जलस्तर बढ़ा, रास्ते में जलभराव से आवागमन थमा

Mon, 03 Mar 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी से होकर निकलते राहगीर। स्रोत: लोक निर्माण विभाग - फोटो : net
विज्ञापन
पूरनपुर। पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के रास्ते पर दो नालों मेंं पानी का बहाव तेज होने व जलभराव से वाहनों का आवागमन रविवार को थम गया। अब रास्ता ठीक होने तक शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन


शारदा नदी पार के गांवों में आवागमन को हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। इस पुल को बनाने और हटाने की तिथियां निर्धारित हैं। इस बार नदी की दो धारों पर पुल बनाया गया। शनिवार को पहाड़ों पर हुई बारिश से रात को नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार सुबह धनाराघाट मार्ग पर जलभराव हो गया। पैंटून पुल के समीप एक नाले और उस स्थान पर तेजी से पानी का बहाव शुरू हो गया। बसों और अन्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। ऐसे में लोगों को शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी जिले की सीमा में होते हुए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।



दो से तीन फिट तक पानी चल रहा है। कुछ जलस्तर कम होने पर नदी के दो नालों से पानी का तेज बहाव हो रहा है। जिस स्थान पर तीसरा पुल बनाया जाता है। उस रास्ते से आवागमन पर हादसे की आशंका पर उसे बंद करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए है। नदी का जलस्तर कम होने पर ही रास्ते से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा।- मनोज कुमार, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें