फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा का कटान तेज, 50 फुट चौड़ा हिस्सा नदी की भेंट चढ़ा

Wed, 03 Sep 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। चार दिन लगातार हुई बारिश और पहाड़ों व नेपाल से आई अतिरिक्त जलधारा से शारदा, जगबूड़ा और सनेडी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। तीनों नदियों के संगम से नोमेंस लैंड का करीब 50 फुट चौड़ा हिस्सा नदी की भेंट चढ़ गया। वहीं बाढ़ खंड की ओर से पिछले वर्ष और इस वर्ष कराए गए अस्थायी नियंत्रण कार्य भी शारदा के कटान के सामने टिक नहीं सके। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। कलीनगर क्षेत्र से होकर शारदा नदी गुजरती है। नोमैंस लैंड में शारदा के साथ जगबूड़ा और सनेडी नदी का भी दबाव रहता है। पिछले कई दिनों से शारदा नदी धीमी गति से नोमैंस लैंड क्षेत्र में दाहिने ओर कटान कर रही थी। दो दिन पूर्व जलस्तर बढ़ने के बाद नदी ने कटान तेज कर दिया है। नोमैंस लैंड का करीब 50 फुट चौड़ा हिस्सा नदी की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत बढ़ गई है। लोगों को कहना है कि नोमैंस लैंड के निकट स्थायी बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जाना चाहिए थे, लेकिन विभाग की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की गई। इस बार शारदा का जलस्तर एक समय लगभग दो लाख क्यूसेक तक पहुंचा। हालांकि विकराल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी, लेकिन विभागीय लापरवाही और अस्थायी कार्यों के चलते नोमेंस लैंड और आसपास का बड़ा इलाका कटान की जद में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें