फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जल स्तर बढ़ा, पांटून पुल एप्रोच नदी में समाया

Sun, 29 Nov 2015 12:17 AM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा का जलस्तर शनिवार को एकाएक बढ़ जाने के कारण लगभग बनकर तैयार हो चुके पांटून पुल का एक ओर का एप्रोच पानी में समा गया। जिससे धनाराघाट पर पांटून पुल से आवागमन शुरू की जाने की तैयारी धरी की धरी रह गई। अब जल स्तर कम होने पर ही एप्रोच बन सकेगा तथा इसके बाद ही आवागमन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र मेें आवागमन पांटून पुल से होता है। बारिश में बाढ़ की आशंका पर 15 जून को हर साल पुल हटाने और 15 अक्तूबर को पुल बनाकर आवागमन करने का समय निर्धारित है, लेकिन पिछले कई सालों से बाढ़ की आशंका पर पुल निर्धारित समय से पहले हटा लिया जाता है और निर्धारित समय तक नहीं बन पा रहा है। पिछले दिनों जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के हुए चुनाव में पुल न तैयार होने पर पोलिंग पार्टियों खुटार, मैलानी, संपूर्णानगर होते हुए ट्रांस क्षेत्र में पहुंची थीं। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को सबसे पहले रवाना किया गया था और सबसे बाद में पोलिंग पार्टियां वापस हो पाई थीं। पंचायत चुनाव में फिर पोलिंग पार्टियों को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय न करनी पड़े और लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा पर डीएम मासूम अली सरवर ने पुल को शीघ्र बनवाकर चालू कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को दिए थे।
डीएम के निर्देश पर पुल बनाने का कार्य भी युद्ध स्तर से शुरू कर दिया गया था। पीब्ल्यूडी के जेई आरएन सिंह ने बताया कि पुल करीब तैयार हो चुका था। शनिवार सायं से पुल से आवागमन शुरू किए जाने की तैयारी भी थी, लेकिन शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह शारदा का जल स्तर अचानक बढ़ गया। जिससे पांटून पुल के नदी की ओर बनाया गया एप्रोच पानी में समा गया। गनीमत यह रही कि पांटून पुल के पीपे बांधे जा चुके थे, जिससे बनाया गया पुल बहने से बच गया। उन्होंने बताया कि जल स्तर कम होने पर एप्रोच को बनाने का काम एक-दो दिन में हो जाएगा। जिसके बाद ही पुल से आवागमन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें