फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2015 12:15 AM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के एक मामले में चार साल से फरार चल रहे पूरनपुर कोतवाली के लाइनपार साहूकारा निवासी सादाब उर्फ शबाब को जीआरपी पीलीभीत ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी रेलवे ने उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। जीआरपी ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

जीआरपी एसओ आनंतराम राव ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी सादाबा उर्फ शबाब पर जीआरपी पीलीभीत में चोरी समेत आठ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पूरनपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट, लड़की को भगा ले जाने समेत चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पीलीभीत जीआरपी में दर्ज चोरी के एक मामले में वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। उस पर एसपी रेलवे ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सादाब को पूरनपुर में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें