फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुद्ध पूर्णिमा पर जगह-जगह बांटा गया शरबत

विज्ञापन
बीसलपुर के जानकी रतन मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते लोग । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर में जगह-जगह शरबत बांटा गया।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम रोड पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से पंचमुखी हनुमान मंदिर पर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। इस दौरान कृष्ण कुमार गंगवार, अजय राठौर, प्रिंस गौड, शिरीश सक्सेना, हरीश दुलवानी, प्रवीन मोहन अग्रवाल, संतोष मिश्रा, संजीव वर्मा, जगदीश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में होली चौराहे पर खूबचंद मंदिर पर मोहल्लेवासियों ने शरबत का वितरण किया। इस दौरान मोहल्ले के सत्यम जैसवार, मयंक सिंह, गौरव जैसवार, निशांत सिंह, जयप्रकाश, आकाशदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक आवास पर हुआ भंडारा
बीसलपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर विधायक विवेक वर्मा के आवास पर भंडारा हुआ। भंडारा दोपहर मेंं शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यालय पर हुई गोष्ठी में संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी ने कहा कि हम सब को गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
गोष्ठी में संघ के जिला महामंत्री मुईन अहमद खां, जिला संयुक्त मंत्री जितेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष विभू मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष रूपम प्रिया, ब्लॉक अध्यक्ष मनेाज कुमार, ब्लॉक मंत्री गौरव अवस्थी, ब्लॉक संंगठन मंत्री आशुतोष अवस्थी, सोमपाल राठौर और रघुवंश तिवारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

इधर शक्तिपीठ में इस मौके पर हुए हवन में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रामस्वरूप कश्यप और रामपाल गंगवार मौजूद रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद

बीसलपुर के जानकी रतन मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते लोग । स्रोत - आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें