फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध खनन की सूचना पर मारा छापा, ट्रैक्टर-ट्राॅली और मशीन कब्जे में ली

विज्ञापन
ग्राम गिद्धौर में खनन में पकड़े गए वाहन । स्रोत - राजस्व विभाग
विज्ञापन
मझोला। न्यूरिया क्षेत्र में अमरिया के नायब तहसीलदार ने अवैध रूप से खनन की सूचना पर छापा मारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीन कब्जे में लेकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिनव सिंह को सूचना मिली कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव गिद्धौर में कृषि योग भूमि में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जानकारी पर वह राजस्व निरीक्षक तेजपाल और लेखपाल नंदलाल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस को भी बुला लिया गया।
यहां पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक मशीन को मौके पर कब्जे में ले लिया। खनन करने वाले मौके से भाग गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी। वाहन और मशीन को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें