फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकील के भाई नफीस को भी ले गई क्राइम ब्रांच

Mon, 01 Feb 2016 11:49 PM IST
पूरनपुर, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम ड्राइवर की हत्या कर टैक्सी लूट लेने के मामले में गढ़वाखेड़ा से शकील के भाई नफीस को भी उठा ले गई। टीम ने इससे पहले एक बदमाश के शाहजहांपुर में छिपे होने की सूचना पर वहां छापा मारा था, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

बनारस से किराए पर फैजाबाद के लिए बुक की गई टैक्सी के ड्राइवर की हत्या कर टैक्सी लूट लेने के मामले में फैजाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को नगर के महिला अस्पताल में छापा मारकर पत्नी का प्रसव कराने आए गांव गोरा रायपुर निवासी शकील को पकड़ लिया। शकील उस वक्त पत्नी की अस्पताल से छुट्टी कराकर घर जाने की फिराक में था। शकील को उठाने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके भाई नफीस से मोबाइल पर संपर्क साध कर भाई का अपहरण होने का झांसा देकर उसे गढ़वाखेड़ा आसाम रोड पर बुलाया था। गढ़वाखेड़ा में आसाम रोड पर बाइक से पहुंचे नफीस को भी क्राइम ब्रांच की टीम उठा ले गई। उसकी बाइक परिवार वालों को सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। नफीस को उठाकर ले जाने की पुष्टि इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने की। उधर, स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए आरोपियों को गुंडों की तरह उठाकर ले जाने का मामला चर्चा का विषय बना रहा। उधर, इससे पहले टीम ने शाहजहांपुर में एक स्थान पर एक बदमाश की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी के दिल्ली भाग जाने की जानकारी मिलने पर लौट गई। फैजाबाद क्राइम ब्रंाच के प्रभारी अजय सिंह ने मोबाइल पर बताया कि किराए की टैक्सी लूट और चालक की हत्या के मामले में शकील को उठाया गया है। जांच में शकील घटना में शामिल पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें