फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेल खंड: अब पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच ट्रेनों के संचालन को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष मिलेंगे राज्यमंत्री

विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। आखिर क्यो नहीं चल रही हैं शाजहांपुर रूट की ट्रेनें। इसको लेकर अब राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सांसद वरुण गांधी ने भी जनता की मांग को देखते हुए ट्रेनों के संचालन लेकर पत्राचार कर इज्जतगनर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता भी की, मगर रेलवे बोर्ड से झंडी नहीं मिलने के कारण ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन पिछले 47 माह से बंद है। जबकि 38 माह में काम पूरा होने के बाद चार अगस्त 2022 को सीआरएस ने इस 84 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद मालगाड़ियों का इस रूट पर संचालन भी शुरू हो गया। शाहजहांपुर से बीसलपुर स्टेशन पर लगातार मालगाड़ी कोयले की खेप लेकर आ रहीं हैं। जबकि ट्रैक और विद्युतीकरण का काम पूरा हुए नौ माह गुजर चुके है, मगर रेलवे बोर्ड की ओर से सवारी गाड़ी संचालन को लेकर हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में सांसद वरुण गांधी से ट्रेनों के संचालन को लेकर मांग की थी। इस पर सांसद ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत से वार्ता की। जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे बोर्ड से झंडी मिलने के बाद ट्रेनों के संचालन का आश्वासन दिया। इधर दो दिन पहले जिले में आए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से लोगों ने ट्रेनों के संचालन को लेकर मुलाकात की। राज्यमंत्री ने पत्र भेजते हुए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिलकर ट्रेनों का संचालन कराने का आश्वासन दिया है। इससे अब जल्द ही ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जागी है।
पूर्णागिरि मेले में भी नहीं चल पाईं ट्रेनें
वैसे तो रेलवे अपने यात्रियों के लिए बेहद सजग रहता है, मगर शायद इस ओर रेलवे अफसर भी गंभीर नहीं है। मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू होने के बाद इज्जतनगर रेलवे मंडल के अफसर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजकर अनुमति लेने के बाद संचालन शुरू कर देते हैं। जो तीन माह कासगंज से पीलीभीत वाया टनकपुर के बीच चलती है। मगर शाहजहांपुर रूट पर पिछले चार सालों से ट्रेनों का संचालन बंद है। जबकि नौ माह पूर्व काम पूरा होने के बाद दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें आसानी से चलाई जा सकती हैं। इन ट्रेनों से यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

पर्याप्त नहीं रोडवेज बसें, ट्रेनें भी बंद
शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच मात्र छह बसों का संचालन होता है। इसके अलावा सिर्फ डग्गामार वाहनों के भरोसे ही इस रूट का सफर है। शाम होते ही शाहजहांपुर के लिए परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बंद हो जाती है। अगर बाहर के यात्री को शाम सात बजे के बाद शाहजहांपुर जाना हो, तो अगले दिन सुबह तक का इंतजार करना होगा। ऐसे में या तो उसके पास वापस लौटने का रास्ते हैं या फिर होटल में रात गुजारनी पड़ेगी।
शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों के संचालन को ट्रैक तैयार होने के बाद आखिर क्यो बंद हैं। इसको लेकर रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा जनता की समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और रेल मंत्री से सिफारिश कर जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को परिवहन सुविधा में कोई दिक्कत नहीं हो पाए। मंडल के अफसरों से भी वार्ता की जाएगी। - संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें