फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में सात वर्षीय मासूम बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/पूरनपुर। जंगल से बाहर घूम रहे तेंदुए ने मझारा गांव की सीमा में एक घर में घुसकर सात वर्षीय मासूम बालिका पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। परिजनों ने मासूम को गंभीर अवस्था में पूरनपुर सीएचसी में दिखाया जहां से चिकित्साधिकारी ने पीलीभीत के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

बराही रेंज के जंगल से बाहर शुक्रवार को शाम एक तेंदुआ बराही थाना क्षेत्र के मझारा गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां गांव निवासी गुरमेल सिंह ने मुताबिक परिवार के साथ उनकी सात वर्षीय पुत्री मनप्रीत कौर भी घर में मौजूद थी। तेंदुए ने घर में मौजूद बच्ची पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुए घर से भाग गया। इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन पूरनपुर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की पहले की गांव की सीमा में मौजूदगी देखी जा रही थी। इसके बाद भी वनकर्मियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बराही रेंजर ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन

-मासूम की गर्दन में निशान है। हालत गंभीर है। उसे पीलीभीत रेफर किया गया है। डॉ. सहसपाल, चिकित्साधिकारी
- शाम को घर में घुस कर तेंदुए ने हमला किया है। इसमें मासूम घायल हुई है। बालिका को अस्पताल भेजा गया है। - वजीर हसन, रेंजर ,बराही रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें