फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलजुल कर मामले निपटाने की है पुरानी पंरपरा

Sun, 25 Oct 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला एवं न्यायमूर्ति राकेश तिवारी ने रविवार को जिला जजी में एडीआर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिला जजी में वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के लिए रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कचहरी पहुंचे। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला एवं न्यायमूर्ति राकेश तिवारी ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर इस भवन का उद्घाटन किया।
न्यायिक अधिकारियों के साथ ही फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी पांडेय और राजस्व के वरिष्ठ अधिवक्ता गुरसरन वर्मा ने माल्यार्पण कर दोनों न्यायमूर्तियों का स्वागत किया। इस भवन में कोर्ट में मुकदमा दायर करने से पहले ही अर्जी देकर पक्षकारों का आपस में सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धर्मों के धर्म गुरू भी उद्घाटन के मौके पर थे। इस मौके पर दोनों न्यायमूर्तियों ने कहा कि धर्मशास्त्रों में भी आपस में मिलजुल कर मामलों की निपटाने की बात कही गई है। इस मौके पर डीएम मासूम अली सरवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें