फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पीतमराम का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक पीतमराम (71) का बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर उनको 26 जनवरी को उन्हें भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनका पैतृक गांव ऐमी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पिछले साल कोरोना होने के बाद ठीक हो गए थे, लेकिन तब से सेहत संबंधी कोई न कोई समस्या उनको बनी रही। श्वांस में दिक्कत होने पर उन्हें 26 जनवरी को पीलीभीत से बरेली ले जाया गया था। बरेली के एक निजी अस्पताल में वे आईसीयू में थे। उनके पुत्र डॉ. महेंद्र ने बताया कि आईसीयू भर्ती के दौरान 28 जनवरी को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर पिता की हालत खराब हो गई थी। हालांकि बृहस्पतिवार शाम हालत में सुधार लगने लगा था। चिकित्सक उनकी हालत गंभीर बता रहे थे। रात करीब 10.30 बजे पिताजी का निधन हो गया। सियासी दिग्गजों और सामाजिक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सांसद वरुण गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व विधायक अरशद खां आदि ने दुख व्यक्त किया। कई प्रमुख लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें