फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर और बिलसंडा के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर, शिशु विहार इंटर कॉलेज बीसलपुर और शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बिलसंडा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-17 में 35 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में अथर्व राज, 41 से 45 किलोग्राम में सुभाष राठौर और 45 से 48 किलोग्राम में सार्थक का चयन किया गया। वहीं, अंडर-19 के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रशांत शर्मा ने स्थान बनाया। बालिका अंडर-17 के 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में भूमि का चयन मंडलीय स्तर के लिए हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी एसआरएम इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक गजेंद्र पाल सिंह और अमित कुमार वर्मा ने संभाली। आयोजन में जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीन सक्सेना, रामदुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज दूबे, विजय यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें