पूरनपुर के होटल में तीज महोत्सव मनाती इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी स्रोत: स्वयं
पूरनपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने शुक्रवार को तीज महोत्सव मनाया। महोत्सव में सावन गीत गाए गए। हाथों में मेंहदी लगाई। मेहंदी और हाऊजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पूनम गुप्ता ने बाजी मारी। सीमा गुप्ता को तीज क्वीन घोषित किया गया।
नगर के एक होटल में हुए महोत्सव का शुभारंभ भगवन शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता और हाऊजी प्रतियोगिता में पूनम गुप्ता ने बाजी मारी। पूर्व अध्यक्ष सीमा गुप्ता को तीज क्वीन घोषित किया गया। अध्यक्ष कल्पना गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष सलोनी गुप्ता, प्रगति गुप्ता, मोनिका होंडा, मीनाक्षी खन्ना, राजवंदिर कौर, संगीता गुप्ता, मधुरिमा गुप्ता, प्रीती अग्रवाल, मीना रस्तोगी, कीर्ति मल्होत्रा, रुचि खन्ना, रिंकी गुप्ता, खुशबू गुप्ता, पूनम कपूर आदि महोत्सव में शामिल रहीं। संवाद