फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपाधि कॉलेज में रिक्त रह गईं सीटें, नहीं पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
पीलीभीत का उपा​धि महाविद्यालय का भवन।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए तय समय के बाद भी काफी संख्या में सीटें रिक्त रह गई हैं। ऐसे में जिम्मेदार अब आगामी सत्र में शत प्रतिशत सीटोें पर प्रवेश करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए हर वर्ग में सीट का निर्धारण किया गया था। तय समय पर प्रवेश की प्रक्रिया को शुुरू किया गया। अब तय समय पूरा होने के बाद भी यहां बीए और परास्नातक में काफी सीटें रिक्त रह गईं हैं।
ऐसे में जिम्मेदार इसकेे पीछे कुछ भी नहीं स्पष्ट कर पा रहे हैं। हालांकि उनका दावा है कि आगामी सत्र में सीटों के सापेक्ष प्रवेश किया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

-





स्नातक व परास्नातक में सीटों की स्थिति
परास्नातक में हिंदी में 80 के सापेक्ष 61 प्रवेश, राजनीतिशास्त्र में 80 के सापेक्ष 66, अंग्रेजी में 60 के सापेक्ष 28, शिक्षा शास्त्र में 60 के सापेक्ष 46, समाजशास्त्र में 60 के सापेक्ष 38 पर प्रवेश हो सके। इसके अलावा स्नातक में भी 640 सीटों के सापेक्ष 626 पर ही प्रवेश हो सके।
विज्ञापन





इस सत्र में सभी कक्षाओं में सीटें रिक्त रह गईं हैं। आगामी सत्र में शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- प्रोफेसर दुष्यंत कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें