फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हत्यारोपी महिला के दूसरे पति की तलाश तेज, गुजरात गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई को हुए उमाशंकर हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने किया था नामजद
विज्ञापन

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के लाहरपुरी गांव के चर्चित उमाशंकर हत्याकांड में उसकी पत्नी और मुख्य अभियुक्त ममता के दूसरे पति नकुम भावेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी की अंतिम लोकेशन गुजरात में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हो गई। वहीं, दूसरी टीम भी उसकी संभावित लोकेशन पर नजर रख रही है।

31 जुलाई को लाहरपुरी गांव निवासी उमाशंकर की उसकी पत्नी ममता ने गला दबाकर घर में ही हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या से पहले ममता ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की 15 गोलियां मिलाकर उमाशंकर को पिला दी थीं। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ममता ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया था कि हत्या की साजिश उसके दूसरे पति गुजरात के जामनगर निवासी नकुम भावेश के साथ मिलकर रची गई थी।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने नकुम भावेश को भी मुकदमे में साजिश रचने के आरोप में नामजद किया था। इधर, घटना के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इससे उसकी गिरफ्तारी में दिक्कत आ रही थी। अब उसकी अंतिम लोकेशन गुजरात में ट्रेस होने पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं, जिनमें से एक टीम गुजरात के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी नकुम भावेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें