फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर वापस न होने पर दी आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कीरतपुर जैनपुर में धार्मिक स्थल के विवाद पर दर्ज हुई रिपोर्ट के विरोध में सिख संगत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बीस दिसंबर तक मुकदमा वापस करने की बात कही। मांग पूरी न होने पर डीएम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव कीरतपुर जैनपुर में धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर एसडीएम कोर्ट में फैसला हो चुका है, लेकिन कुछ जगह को लेकर 24 नवंबर की रात पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। पथराव के साथ फायरिंग हुई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी मौके से खिसक गए थे। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर गए। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। अगले दिन एक पक्ष के हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह ने तहरीर दी, जबकि दूसरे पक्ष से रंजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर फायरिंग करने आदि का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने रंजीत सिंह की ओर से गांव कीरतपुर जैनपुर निवासी गुरदेव सिंह, रघुवीर सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, कश्मीर सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, अमरीक सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, वीर सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह, सरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरलाल सिंह, गुरवंत सिंह, इकबाल सिंह, कश्मीर सिंह की पत्नी वीर कौर, अमरजीत सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर, सुखदेव सिंह की पत्नी राजविंदर कौर, गुरमेज सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर समेत पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बुधवारर को एफआईआर के विरोध में सिख संगत के लोगों ने एसडीएम चंद्रभानु सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि संगत के प्रतिष्ति लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई। पहले भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इससे सिख समाज में नाराजगी है। 20 दिसंबर तक मुकदमे वापस न होने पर डीएम कार्यालय में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालेां में बलजीत सिंह, अमरीक सिंह, सुखदेव सिंह, रघुवीर सिंह, परमजीत सिंह, खजान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें