फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध दुकानों को दिया तोड़ने का आदेश

Mon, 04 Sep 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  न्यूरिया/ पीलीभीत।
विज्ञापन
encrochment - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कब्जेदार ने ने लेखपाल पर लगाया तीन लेकर कब्जा कराने का आरोप 
विज्ञापन

कस्बे की 11 डिसमिल जमीन पर बनी अवैध दुकानों को तोड़ने का एसडीएम आदेश दिया है। दूसरी तरफ कब्जेदार ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लेखपाल पर तीन लाख लेकर कब्जा कराने की 
विज्ञापन

एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह सोमवार को आयोजित थाना दिवस में समस्याएं सुनने न्यूरिया थाने पहुंची। इस दौरान कस्बे के लोगों ने नई बस्ती में बन रहे मार्ग में गड़बड़ी एवं मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर एसडीएम राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। मार्ग की नाप जोख के दौरान कुछ दुकानें सरकारी जमीन पर बनी पाई गईं। इस बाबत दुकान स्वामी नवाब वेग की चार दुकानें पाई गईं। इसमें दो दुकानें उसकी निजी जमीन और दो दुकानें सरकारी जमीन में बनी पाई गईं। जांच के दौरान पाया गया कि नवाब वेग की कुल नौ डिसमिल जमीन है जबकि उसका 20 डिसमिल पर जमीन पर कब्जा है। पूछताछ करने पर नवाब वेग ने एसडीएम को बताया कि उसने 11 डिसमिल जमीन पर कब्जा तत्कालीन लेखपाल ने तीन लाख रुपये लेकर करीब एक साल पूर्व कराया था। इस पर उसने पांच माह पूर्व ही दुकानें बनाई हैं। जांच में सरकारी जमीन पर बनीं दो दुकानों को एसडीएम ने तुड़वाने के निर्देश दिए। नवाब वेग की ओर से एसडीएम को लेखपाल की लिखित शिकायत भी की गई। इस बाबत जानकारी करने पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदार ने शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। कब्जेदार को नोटिस देकर दुकानें तोड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें