फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम ने पीड़िता रामकली को दी नई पायलें, रेडक्राॅस से मिले 50 हजार

विज्ञापन
रामकली को जिला अस्पताल पहुंचकर पायलें देतीं एसडीएम श्रद्धा सिंह।
विज्ञापन
पीलीभीत। पीड़िता रामकली के बेटे श्यामसुंदर को डीएम के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मंगलवार को रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से 50 हजार की आर्थिक सहायता भी दी गई। वहीं, बेटे के इलाज में पायलें बेचने पर मजबूर मां से मिलकर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने नई पायलें भेंट कीं। इससे पीड़िता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


वल्लभनगर कॉलोनी निवासी रामकली, जो पिछले दस दिन पहले अपने बेटे श्यामसुंदर, जो कि किडनी पीड़ित है। उसके इलाज के लिए राज्यमंत्री का लिखा पत्र लेकर लखनऊ पहुंची, जहां इलाज की दरकार के बाद उनको मजबूरन लखनऊ से लौटने के लिए अपनी पायलें बेचनी पड़ीं।
मामला चर्चा में आने के बाद रविवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह पीड़िता रामकली के घर पहुंचे व उसके बेटे श्यामसुंदर को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। वहीं, मंगलवार को पीड़िता रामकली से मिलने एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह जिला अस्पताल पहुंची व उनको चांदी की पायलें भेंट कीं। पायलें पाकर रामकली के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें