फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच फुट तक की गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहें मूर्तिकार

विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर रखीं मूर्तियां। संवाद
विज्ञापन
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर जुट राजस्थान के कलाकार, 15 हजार रुपये तक बिकती हैं मूर्तियां, पिछले माह कर रहे तैयार
विज्ञापन

पीलीभीत। अगले माह 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्सव को लेकर राजस्थान के मूर्तिकारों ने तैयारी शुरू कर दी है। इन कलाकारों ने कारोबार के लिए पीलीभीत को चुना है। पिछले एक माह से वे शहर के टनकपुर हाईवे के किनारे मूर्ति बनाने के कार्य में जुट गए हैं।
राजस्थानी मूर्तिकार यहां पर 5 फुट तक की गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले गणेश उत्सव से पहले वह काफी संख्या में गणेश प्रतिमाएं तैयार करेंगे, जो दूर-दूर के जिलों के लोग हाईवे से गुजरने के बीच खरीदते हैं। मूर्तियों को काफी सुंदर व आकर्षित तरीके से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से टनकपुर हाईवे पर गणेश चौथ से दो माह पहले राजस्थानी मूर्तिकार यहां पहुंच जाते हैं। इस बार भी जुलाई के माह से ये मूर्तिकार यहां डेरा डाले हुए हैं। हाईवे किनारे ही अस्थायी झोंपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। एक मूर्तिकार ने बताया कि पीलीभीत से उनका माल हर साल गणेश चौथ के बीच अच्छा बिकता है। इसलिए वह पीलीभीत पहुंचकर गणेश प्रतिमाएं तीन साल से तैयार कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

मूर्तिकार संजय ने बताया प्लास्टर ऑफ पेरिस, पेपर मैश व मिट्टी की सहायता से यह मूर्तियां तैयार की जाती हैं। एक प्रतिमा को तैयार करने में कई दिन का समय लगता है। मिट्टी की नक्काशी, रंगाई और आकर्षक सजावट के बाद प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जाता है। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को रंग-बिरंगे रंगों से कलर किया जाता है। मूर्तिकार ने बताया, उसके पास 2 हजार से लेकर 15 हजार तक की गणेश प्रतिमाएं मिल जाएंगी, जबकि त्योहार के समय में यह अधिक महंगी होंगी। मूर्तिकार का कहना है कि हाईवे किनारे दूर जिलों से गुजरने वाले ग्राहक बाजार की अपेक्षा ज्यादा होते हैं। इससे मूर्तियां तेजी से बिक जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें