जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में हुए जीवन ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी, गीत, कविता व नाटक के माध्यम से वैज्ञानिकों की खोज व उपलब्धियों आदि से रूबरू कराया।
सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में महादेवी सभागार में विश्व विख्यात भौतिकविद् सर चंद्रशेखर वैंकटरमन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को हुए कार्यक्रम में रिर्सोस परसन व रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने देश की वैज्ञानिक परंपरा चिकित्सा, स्वास्थ्य, रक्षा, खगोल विज्ञान आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की जानकारी दी। करुणाशंकर शुक्ला, अजय शर्मा, दीन दयाल शर्मा ने भी विचार रखे।
इस दौरान प्रतिभागियों को भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को जनमानस के बीच प्रसारित करने व विश्व स्तर पर भारतीय वैज्ञानिकों की श्रृंखला बनाए रखने का आह्वान किया। मोहक मिश्रा, सोनल रस्तोगी, मुस्कान ने कविता आदि ने पोस्टर, अर्श व विजेंद्र ने नाटक मंचन किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शाहजेव, उज्जमा, दामिनी, अविरल, मोहक, सोनल, शिवानी, रिया, आकाश, आलोक को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्वेषिका द्वारा आयोजित निपुणता परीक्षा के सफल प्रतिभागी निमिशा, अंशिका, शिवि, पुनीत, शिवांश लवलीन को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य ब्रहमशंकर गंगवार व संचालन समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। इस मौके पर चंद्रपाल गंगवार, रहीसुद्दीन, आकांक्षा गुप्ता, प्रिया कश्यप आदि मौजूद रहे।