फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कार्यों को लेकर शुरू हुई कवायद

Sat, 07 Nov 2015 11:33 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात समाप्त होने के बाद अब सिंचाई विभाग ने शारदा नदी द्वारा जिन इलाकों में भू-कटान कर नदी पर बड़ी बाढ़ नियंत्रण योजनाओं एवं आबादी क्षेत्र की ओर खतरा पैदा किया गया था, अब वहां पर स्पर बनाने को सर्वे किया है। प्रोजेक्ट भी बनाकर शासन को भेजा है, ताकि तत्काल बजट आने पर समय से कार्य शुरू करा दिए जा सके।
विज्ञापन

नेपाल से भारतीय सीमा के प्रवेश करते ही शारदा नदी दाहिने किनारे की ओर वर्षा ऋतु में दबाव बनाए रही। हालांकि वर्षा कम होने एवं नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा न होने से इस पर नौजल्हा क्षेत्र में खास कटान नहीं हुआ था।

नौजल्हा में ढाई किमी लंबे क्षेत्र में बनेगी ठोकरें
नौजल्हा में अधिक कटान होने से ढाई किमी व कंबोजनगर में साढ़े तीन किमी क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने बरसात से पूर्व 24 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृत कराने में सफलता हासिल की थी, लेकिन इसका बजट आवंटित नहीं हो सका था। इन दोनों स्थानों पर जीओ ट्यूब से भू कटान रोकने की योजना है। जनवरी तक इस पर कार्य शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन


डीएम ने योजना बनाने के दिए थे निर्देश
तत्कालीन डीएम ओएन सिंह और डीएम मासूम अली सरवर ने नगरियाखुर्द कलां का दौराकर बाढ़ खंड के अभियंताओं को योजना बनाने के निर्देश दिए थे।

छह करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे स्पर
सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल ने बताया कि अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सर्वे किया है, जिसके तहत रमनगरा में स्पर संख्या 9 ए व 9 बी, स्पर दो व तीन, चार, पांच, छह व सात के मध्य स्पर बनाए जाएंगे। यह योजना छह करोड़ की है और इसको स्वीकृत कराने अधिशासी अभियंता लखनऊ गए हुए हैं।

कुछ प्रोजेक्ट बरसात से पूर्व स्वीकृत हो गए लेकिन बजट आवंटित नहीं हो सका था। अब जहां स्थिति गंभीर बनी है, वहां सर्वे कराकर प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समय से कार्य शुरू कराए जा सके।
विज्ञापन

मिनहाज अहमद, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें