जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में बुधवार को राम इंटर कॉलेज में विज्ञान
चेतना माह का शुभारंभ हो गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें
विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
नगरपालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप
प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक हेमराज वर्मा ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी
देश की श्रेष्ठ वैज्ञानिक परंपरा को बरकरार रखें। डीडीओ एके चंद्रौल ने
विज्ञान के प्रति उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीण
महिलाओं की क्विज आकर्षण का केंद्र रही।
इसमें देवीश्री, भगवानदेई,
चंद्रावती, हीराकली, शांति को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
गीत, कहानी, स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं भी हुई जिसमें अर्शिया,
दिव्यांशी, राखी, इलमा, मनीषा, रियाज, सुशांत, करन, प्रिया कुमारी, अनमोल,
लक्ष्मी, निशा, रीना, दीनदयाल, भानुप्रताप, रेहान, नेहा, अमित, मोहित,
काजल, गौरव को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के बनाए
मॉडलों को भी सराहा गया।
कार्यक्रम में ड्रमंड कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज
अमरिया, शमशुल हसन खां पब्लिक स्कूल, गुरु हरगोविंद बालिका उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय आदि स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य
ब्रहमशंकर गंगवार, सुरेशचंद्र शर्मा, ममता गंगवार, अमित पाठक, प्रवीन
शुक्ला, कमल वर्मा, विभा वर्मा आदि मौजूद रहे।