फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में समिति अध्यक्ष को पदच्युत करने का निर्णय

Wed, 28 Jan 2015 11:44 PM IST
(बीसलपुर)पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रसयांखानपुर साधन सहकारी समिति के संचालक मंडल की बुधवार को हुई आपातकालीन बैठक में समिति अध्यक्ष आलिया बेगम पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए उन्हें पदच्युत करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन


समिति परिसर में हुई हंगामेदार बैठक में आरोप लगाया गया कि समिति अध्यक्ष आलिया बेगम ने विभागीय उच्चाधिकारियों को गुमराह कर समिति की ऋण सीमा फर्जी तरीके से बढ़वा ली है। समिति का ऋण काफी समय से अदा नहीं कर रही हैं। बैठक में तय किया गया कि समिति अध्यक्ष को पदच्युत किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अजय कुमार गुप्ता ने और संचालन जिला सहकारी बैंक (मुख्य शाखा) के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार गंगवार ने किया। बैठक में रोशन लाल और रामासरे समेत अधिकांश संचालक मौजूद थे। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि यह बैठक विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई है और बैठक की कार्यवाही अनुमोदन के लिए बृहस्पतिवार को जिला सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) रमेश बाबू गुप्ता के पास भेज दी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मैं बुधवार को अस्वस्थ थी। इस कारण बैठक में नहीं जा सकी। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार व असत्य हैं।
- आलिया बेगम, अध्यक्ष, रसयांखानपुर साधन सहकारी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें