बीसलपुर में आयोजित पटेल जयंती समारोह को संबोधित करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार।स्रोत:आयोजक
बीसलपुर। नगर के एक बराघर में कुर्मी महासभा के तत्वावधान में आयोजित पटेल जयंती समारोह में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल के बारे में कुछ कहना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। कहा कि सरदार पटेल ने सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण करने का आह्वान किया था।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल अपने दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के कारण ही लौह पुरुष कहलाए। समारोह में विशिष्ट अतिथि सीएल गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह किसानों के हितैषी थे। बारडोली में किसानों के आंदोलन में उनकी सफलता पर वहां की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया था।
समारोह में छत्रपाल पटेल, ब्रजनंदन प्रसाद पटेल, जंगबहादुर पटेल, विक्रम गंगवार, प्रमोद पटेल, रविंद्र सिंह, वीपी सिंह, अशोक गंगवार, प्रेमसागर पटेल आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. डीपी गंगवार ने और संचालन रामप्रताप गंगवार ने किया। संवाद